महिलाओं/ बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपाय के संबंध में किया गया जागरूक

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

थाना कोतवाली नगर व महिला थाना पुलिस टीम के द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज– V के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपाय के संबंध में जागरूक किया गया।

 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नें बालिकाओं कों जागरूक किया।

हमीरपुर / पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-V के क्रम में थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सिंह नें मिशन शक्ति टीम नगर क्षेत्र अन्तर्गत राजकीय  इन्टर कॉलेज जनपद हमीरपुर में जाकर बालिकाओं/ महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराध से बचाव हेतु उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।


इसी क्रम में डायल 112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112/1090/102/108/1098 आदि से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के सबन्ध में भी जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित योजनाओं के पम्पलेट वितरित किये गए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे