रुपए के लेनदेन में मारपीट एनसीआर दर्ज
गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज
बहरिया थाना क्षेत्र के सरायहरिकिशुन निवासी प्रेम शंकर यादव व सिकंदरा गांव निवासी मोहम्मद अयान उर्फ बादल के बीच रुपये को लेकर विवाद था। प्रेम शंकर यादव वीरगंज स्थित एच0पी0 पेट्रोल पंप पर नौकरी करता हैं संयोग से सिकंदरा निवासी मोहम्मद अयान उर्फ बादल मंगलवार को पेट्रोल भराने आ गया। दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहा सुनी होने लगी। आरोप है कि मोहम्मद अयान उर्फ बादल ने गंदी गंदी गाली देते हुए प्रेम शंकर को जमकर पीट दिया जिससे प्रेमशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी तहरीर प्रेम शंकर यादव ने बहरिया थाने में दी। पुलिस एन0सी0आर0 दर्ज करते हुये घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया और आरोपी मोहम्मद आयन का शांति भंग मे चालान कर दिया।
।

Comments
Post a Comment