ऑटो रिक्शा चालक पर डी जे संचालक के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज
अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी
सिराथू कौशांबी । सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले डी जे संचालक के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर धमकी देने लगे , डी जे संचालक की शिकायत पर सैनी पुलिस ने ऑटो चालक सहित तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है ।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास का मजरा नूरपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र फूलसिंह ने सैनी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि बुधवार की शाम अपना डी जे लेकर टिकरी से लौट रहा था जैसे ही वह थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता नहर के नजदीक कोरियो गांव के पास पहुंचा तभी तेज़ रफ्तार निकल रहे ऑटो रिक्शा ने डी जे रगड़ गया । राजेंद्र सिंह का आरोप है कि इस दौरान ऑटो रिक्शा में बैठे फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कचरौली निवासी मोहन के पुत्र रमेश , शिव कुमार , सुधना आदि लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हुए धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Comments
Post a Comment