आकर्षक झांकियो और डीजे बैंड के साथ निकाला भव्य राम बारात
गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज
फूलपुर, प्रयागराज-नगर पंचायत फूलपुर के ऐतिहासिक आदर्श नगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे महामंत्री कमलेश मिश्रा तथा आय व्यय लेखा प्रमुख अभय त्रिपाठी उर्फ अली भाई के नेतृत्व में सोमवार नगर पंचायत कार्यालय से भव्य राम बारात निकाली गई। आकर्षक झांकियां और डीजे बैंड के साथ जिसमें भगवान भोलेनाथ तथा राजा दशरथ और भगवान राम और लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाइयों के साथ ऋषि विश्वामित्र की आकर्षक झांकियां लोगों को मनमोहन में मजबूर कर रही थी। भव्य राम बारात नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों से जिसमे नेहरू बाजार, शेखपुर, लोचन गंज पूरे महारत इस्माईलगंज अंसार नगर होते हुए ऐतिहासिक गोमती इंटर कॉलेज रामलीला मैदान में भव्य राम बारात का स्वागत एवं समापन हुआ।
इस दौरान लोगों की भीड़ जिसमें भारी संख्या में महिलाएं बच्चे बूढ़े सभी भक्तगण राम बरात देखने को आतुर रहे। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह राम बारात में भगवान राम तथा लक्ष्मण की आरती और पूजन की। भव्य राम बारात में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद विश्वकर्मा भारतीय जनता पार्टी के मंत्री रोहित केसरी कमलेश मिश्रा प्रमोद पांडे, मुन्ना दुबे, अभय त्रिपाठी, राजेश गुप्ता,अनिल केसरी राजन, शिवलाल केसरी, ज्ञानेंद्र तिवारी, दीपक , राहुल विश्वकर्मा, सुभाष मौर्य, ओंकार नाथ मिश्रा, राम सुमेर मौर्य, धीरज मौर्या, अनिल मोर्य बलवंत मौर्य, मनोज चौरसिया, नागेंद्र सिंह ,पल्टू केसरवानी, मोहित वर्मा राहुल दुबे नवीन चौरसिया गौतम यादव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment