प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

हमीरपुर, 07 अक्टूबर 2024 प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण ,अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सभी कार्य नियमानुसार ही किया जाए।


प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों का चयन शासनादेश में दी गई  व्यवस्था एवं मानक के अनुसार ही किया जाए। इसमें विद्यालयों की पात्रता का भलीभांति परीक्षण कर लिया जाए तथा संबंधित विद्यालयों के जरूरी अभिलेखों  की भी जांच कर ली जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संबंधित विद्यालयों का संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण अवश्य किया जाए।इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व ,जिला विद्यालय निरीक्षक तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे