रोजगार मेले में 81अभ्यार्थियों को मिली नौकरी

                                जी0 के0 खरे                                

 कानपुर -प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय द्वारा वी0 एन0 एस0 डी0 शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, मेले में 7 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया मेले में 456 अभ्यार्थी शामिल हुये जिसमें 81अभ्यार्थियों का चयन हुआ, मेले का उद्घाटन अनिल राजभर, श्रम‌ सेवायोजन‌ एंव‌ समन्यव मंत्री उ0 प्र0 द्वारा किया गया इस अवसर पर उ प्र सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।


उज्जवल कुमार सिंह सहायक निदेशक सेवायोजन के दिशा निर्देश पर मेला सम्पन्न हुआ रोजगार मेले में यजाकी इन्डिया लि में -2,एल आई सी कान चेम्बर में -13,द गोल इण्डिया कानपुर में -26, टाटा विस्टर्न में -1,सुपर क्लाउड प्रा लि -9,राज रत्न कानपुर में -7मदरसनसूमी सिस्टम प्रा लि में -23, अभ्यर्थी चयनित किए गए मेले में सुश्री प्रिया गौतम सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी एंव प्रभारी अधिकारी रोजगार मेला तथा कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे