श्रृंगवेरपुर धाम में 36वां राष्ट्रीय रामायण मेला आज से प्रारंभ
गणेश प्रसा द द्विवेदी 👉 जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ। श्रृंगवेरपुर (प्रयागराज)। पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी श्रृंगवेरपुर धाम में आज से पंचदिवसीय 36वां राष्ट्रीय रामायण मेला प्रारंभ हो रहा है। मेला का शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः 11 बजे सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, श्री काशी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि उद्घाटन समारोह राष्ट्र धर्म संत सम्मेलन के रूप में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता स्वामी श्री जय रामदास जी महाराज (गऊघाट श्रृंगवेरपुर धाम) करेंगे। कार्यक्रम में रामानुजाचार्य जगतगुरु स्वामी श्री नारायणाचार्य जी महाराज, दंडी स्वामी रामाश्रम श्रृंगवेरपुर धाम, निषादराज पीठाध...