कुरारा क्षेत्र में बारिश से धान व रबी फसलें तबाह, किसानों को भारी नुकसान
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)। गुरुवार सुबह से हुई लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। धान की पकी फसलें खेतों में गिर गईं और दलहनी व तिलहनी फसलों के बीज सड़ गए।
किसान खड्ग सिंह, बृजेंद्र सिंह और रवि ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान का दाना वजनदार होकर झुक गया। किसान कप्तान सिंह ने कहा कि तेरह हजार रुपये कुंतल के हिसाब से खरीदा गया मटर बीज बारिश से खराब हो गया।
कृषि विभाग ने प्रारंभिक सर्वे में जिले की करीब 70% फसलों को नुकसान बताया है। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Comments
Post a Comment