हमीरपुर में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

हमीरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन जनपद हमीरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय स्टेडियम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस मौके पर पुलिस लाइन, कोतवाली सदर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस बल, पत्रकारगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता व राष्ट्र की सुरक्षा का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक “रन फॉर यूनिटी” में भाग लिया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक रैली भी निकाली गई। रन फॉर यूनिटी का मार्ग राजकीय स्टेडियम से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार