भारतीय जनता पार्टी गंगापार द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित

                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    

कमलानगर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को सिसई सिपाह स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी गंगापार की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया।

अपने संबोधन में सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाएं। महिलाओं की भूमिका इस दिशा में सबसे अहम है। गांधीजी ने भी स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाना है, जिसे पूरा करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।”


पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि “मोदी-योगी सरकार में महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं। आज महिलाएं बस, ट्रेन और हवाई जहाज तक चला रही हैं। भाजपा सरकार ने आवास, राशन कार्ड आदि महिलाओं के नाम पर जारी कर उन्हें परिवार का मुखिया बनाया है।”

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व संयोजक संगीता पटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मौके पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम पलट पटेल, राजू शुक्ला, उर्मिला पटेल, आरती अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, नीलम गिरी, ऊषा विश्वकर्मा, सुषमा पटेल, भूपेंद्र सिंह, संजय मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, सुभाष गिरी, शंभूनाथ पटेल, शिव बाबू मोदनवाल, महेश माली, पप्पू पटेल, गुड्डू राजा, सुरेंद्र पटेल, राजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार