रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 17 यात्री घायल — कई की हालत गंभीर

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

हमीरपुर। बिवांर क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब राठ–हमीरपुर मार्ग पर जा रही रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 17 यात्री घायल, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, कानपुर से राठ जा रही बस (UP 91 T 3868) शाम करीब चार बजे स्वासा मोड़ के पास ट्रक (UP 78 FT 3999) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 टीम व थाना बिवांर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को छानी सीएचसी भेजा। गंभीर रूप से घायल बस चालक राहुल, क्रांति, हर्ष, सीता आदि को हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सक्सेना ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

🟨 

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार