राजकीय आईटीआई पांडुनगर में अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला, 65 अभ्यर्थियों का चयन

                                      जी0    के0   खरे                                        

कानपुर। 

राजकीय आईटीआई पांडुनगर में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सीएनएच इंडस्ट्रियल (न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी), नोएडा ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम में कुल 110 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 65 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,550 से ₹19,550 प्रति माह स्टाइपेंड के साथ मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफॉर्म, कैंटीन, जूते, PPE किट, अटेंडेंस अवॉर्ड आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

साथ ही चयनित युवाओं को फ्री बी-वोक डिप्लोमा भी कराया जाएगा।

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित, अजय द्विवेदी, विवेक शुक्ला, रिज़वान अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार