घरों से बिक रही अवैध शराब, नशे की गिरफ्त में सरीला के युवा

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

हमीरपुर। जनपद के सरीला क्षेत्र में सुबह होते ही अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। ठेका खुलने से पहले ही कई घरों से शराब बिकनी शुरू हो जाती है। ओवररेट पर बिक्री से क्षेत्र में नशेड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग और पुलिस की छापामार कार्रवाई के बावजूद अवैध बिक्री रुक नहीं पा रही है। हाल ही में पुरैनी और बिलगांव ग्रामों में घरों से शराब बिकते हुए कैमरे में कैद हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका संचालक अपने ही गुर्गों से ठेका खुलने से पहले शराब बिकवाते हैं, जिससे अवैध व्यापार फल-फूल रहा है।

लोगों का कहना है कि नशे के चलते कई परिवार तबाही के कगार पर हैं, लेकिन प्रशासन मौन है।

स्थानीय आबकारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद