तीन अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अपराधियों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया।
इनमें थाना राठ क्षेत्र के सचिन पुत्र राममिलन राजपूत, रामप्रकाश उर्फ पप्पू झिन्ना एवं थाना चिकासी क्षेत्र के सचिन पुत्र स्व. छत्रपाल लोधी शामिल हैं। जिलाबदर की अवधि में इन अपराधियों के जनपद प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

Comments
Post a Comment