बारह घंटे की बारिश से फसलों का भारी नुकसान, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर (हमीरपुर)। गुरुवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शाम तक जारी रही। करीब 12 घंटे की वर्षा से खेतों में पानी भर गया और किसानों की धान, मटर, मसूर, चना व सरसों की फसलें बर्बाद हो गईं।
किसानों मानसिंह भदौरिया, उदयभान यादव, सुरेश कुमार और वरदानी सविता ने बताया कि धान की बालियां खेतों में गिरकर सड़ने लगी हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार भूमि की ऊपरी परत पूरी तरह गीली हो गई है और कुछ क्षेत्रों में पुनर्बुवाई करनी पड़ सकती है।
किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला है।


Comments
Post a Comment