स्वदेशी अपनाकर पटेल के ‘एक भारत’ का सपना साकार होगा : आनंद द्विवेदी
जी0 के0 खरे
👉 ।स्वदेशी पंजिका का हुआ विमोचन।
लखनऊ, 31 अक्टूबर।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर कार्यालय लखनऊ में स्वदेशी पंजिका का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल किसानों के अधिकारों और राष्ट्र की एकता के प्रतीक थे। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर ही उनके ‘एक भारत’ के सपने को साकार किया जा सकता है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि इस पंजिका में भारतीय स्वदेशी उत्पाद बनाने वाले लोगों की सूची दी गई है, जिससे आम नागरिक रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी उत्पादों की पहचान कर सकें।
इस अवसर पर मयंक बाजपेई, अभिषेक गुप्ता, अमित त्रिपाठी, जिमी गर्ग, पंकज सक्सेना, राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, चेतन सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)

Comments
Post a Comment