डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई।


इस अवसर पर “परिवर्तन राजभाषा एकेडमी” द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 300 क्षय रोगियों को गोद लेने एवं पोषण पोटली वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 1753 क्षय रोगी इलाज प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से 1750 रोगियों को विभिन्न संस्थाओं, रेडक्रॉस, जेके सीमेंट, रिमझिम इस्पात आदि द्वारा गोद लिया गया है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षय रोगियों का समय से उपचार एवं पोषण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनपद शीघ्र टीबी मुक्त घोषित हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद