सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन
अनय श्रीवास्तव
कौशांबी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे सर्किट हाउस सयारा से हुआ।
दौड़ में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री बीरेंद्र तिवारी, जिलाधिकारी कौशांबी, उपजिलाधिकारी सिराथू, थानाध्यक्ष सैनी समेत प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकगणों और गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह एकता दौड़ सर्किट हाउस सयारा से प्रारंभ होकर सयारा ओवरब्रिज तक संपन्न हुई।
पूर्व संगठन मंत्री बीरेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं कौशांबी में राष्ट्रीय एकता दौड़ में शामिल होने आया हूँ। सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत नींव दी थी, हमें उनके आदर्शों पर चलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।”
(बाइट – बीरेंद्र तिवारी, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री, भाजपा)

Comments
Post a Comment