नातिया मुशायरे में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, बारिश ने डाला खलल

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के कम्हरिया गांव स्थित सूफी संत हजरत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी रहमतुल्लाह अलैह का 63वां सालाना उर्स मुबारक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उर्स का आगाज़ बुधवार रात शानदार आल इंडिया नातिया मुशायरे से हुआ जिसमें देशभर के नामचीन शायरों — शकील आरफी, कारी जमशेद जौहर, फैसल मेरठी, असद आज़मी, शमशेर जहानागंजी और अबरार दानिश — ने नातिया कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम की सदारत दरगाह सज्जादानशीन हाफिज वली मोहम्मद और हाफिज लाल मोहम्मद निजामी ने की, जबकि संचालन कलीम दानिश कानपुरी ने किया।

गुरुवार को कुरानख्वानी और लंगर में हजारों जायरीनों ने शिरकत की। बारिश के बावजूद आस्ताने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम की कव्वाली में रामपुर के मोहम्मद अहमद और शाहजहांपुर के राजू मुरली ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।

प्रशासन और मेला कमेटी के स्वयंसेवक व्यवस्था में मुस्तैद रहे। शुक्रवार को उर्स का समापन विशेष दुआ और चादरपोशी से होगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार