सरदार पटेल जयंती पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सेवा कार्य, बच्चों को वितरित की सामग्री

                                          राजा    अवस्थी                                       

कौशाम्बी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम टीबी अस्पताल में क्षय रोगियों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए। तत्पश्चात अजगवा वार्ड के आकूपुर ग्राम में बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, लेखन सामग्री (पेंसिल, रबर, कटर, स्केल) आदि वितरित की गईं।


इस अवसर पर बच्चों को डेंगू से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं योगदान के बारे में बताया और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन, सचिव अजीत सिंह, डॉ. अशोक गुप्ता, प्रशांत चतुर्वेदी, जितेंद्र, गोरेलाल, भक्त दास, नसीम, प्रवीण, राकेश, विष्णु बाबू श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा, तथा प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव व चैतन्य कुमार (संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद