विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जलाला के कम्पोजिट विद्यालय प्रांगण में लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

इस पर ब्लॉक प्रमुख ने अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभाग को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने भी कहा कि विद्यालय की बाउंड्री के भीतर ट्रांसफार्मर रहना सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। उन्होंने विभाग से इसे बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद