सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                     

मऊआइमा।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सकरामऊ रावण मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकता का संदेश देते हुए दौड़ लगाई।


कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने शील्ड एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष (गंगापार) निर्मला पासवान ने की, जबकि संयोजक एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी रहे।

मुख्य अतिथि अभिजात मिश्रा ने कहा कि “देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज जब कई राजनीतिक दल जाति, धर्म और भाषा के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, हमें एकजुट रहकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के अधूरे सपने को पूरा करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाई, जिससे सच्चे अर्थों में एक भारत का निर्माण हुआ।”


इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, सुरेश मौर्या, राम पलट पटेल, नवीन सिंह पटेल, प्रकाश त्रिपाठी, आदेश पांडेय, संगीता पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, अभय राज पटेल, राजू शुक्ला, सुन्दर मिश्रा, मिठाई लाल सरोज, विजय सिंह, सौरभ सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासी, शंभूनाथ पटेल, संदीप द्विवेदी, कुलदीप सोनी, भूपेन्द्र सिंह, सौम्या मिश्रा, अनुपम शुक्ला, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे