जिला कारागार में मनाई गई पटेल जयंती

                                            अजय कुमार गुप्ता                                 

हमीरपुर। जिला कारागार में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।


जेल अधीक्षक ने पटेल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बंदियों, सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों की उपस्थिति में वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। बंदियों के लिए निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रथम तीन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक मणि नायक, जेलर आनंद सिंह, डिप्टी जेलर देवेंद्र कुमार, श्रीमती सरला देवी व शिक्षक गजेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद