रक्तदान कर निभाया पुत्र धर्म, बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने व्यक्त किया आभार
अजय कुमार गुप्ता
कौशाम्बी। मानवता का परिचय देते हुए बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य राहुल कुमार ने अपनी माता के समान एक मरीज की जान बचाकर पुत्र धर्म निभाया।
जानकारी के अनुसार, छानी खुर्द निवासी रामसाजीवन की पत्नी रामा जिला अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें B+ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही राहुल कुमार ने आगे बढ़कर रक्तदान किया।
बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने राहुल कुमार के इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
“जुनून है रक्तदान का, संकल्प है जीवन बचाने का।”


Comments
Post a Comment