Posts

Showing posts from June, 2025

कौशाम्बी में जमीन के विवाद में भतीजे ने निसंतान विधवा महिला की गोली मारकर किया हत्या

Image
                 अनय श्रीवास्तव जिला संवाददाता की विशेष रिपोर्ट               कौशांबी के चरवा कोतवाली इलाके के मोहिउद्दीनपुर रतगहा गांव में जमीन विवाद में एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है, जिनके पति का एक वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही किया खुलासा पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें से पुलिस द्वारा राम प्रकाश नाम के एक अभियुक्त को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर राम प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका के भतीजे ने ही गोली मारी थी। बताया जा रहा है कि भतीजा मृतका से खुन्नस रखता था और जमीन विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने राम प्रकाश के अलावा दो अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है, जिनकी तलाश...

1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के कार्य योजना पर आधारित 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का 1 रुपए से संचालन

Image
                                 एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                  👉  निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।   परमशक्ति धाम, अयोध्या। 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के कार्य योजना के अंतर्गत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का अब 1 रुपए के जन सहयोग से संचालन शुरू होने जा रहा है।     उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि अभी तक पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के प्रशासनिक एवं प्राथमिक भवन का निर्माण हो जाने के बाद 3 जुलाई 2025 से इसका संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के सुव्यवस्थित संचालन के लिए मात्र 1 रुपए दैनिक सहयोग राशि के आधार पर इसके संचालक मंडल में सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि कोई भी समाजसेवी राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिक मात्र ...

वर्षा के जल से डामर गांव में जल भराव की समस्या हुई उत्पन्न

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    👉 नालियों की सफाई न होने के कारण पानी का निकास हुआ ठप। कुरारा/हमीरपुर : विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में दोपहर  बाद हुई बरसात से जलभराव की समस्या हो गई। नालियों की सफाई न होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के डामर गांव में दोपहर बाद शुरू हुई बरसात से जलभराव की स्थित बन गई। अधिक पानी होने से नालियों से नहीं निकल पा रहा था। पूरे रास्ते से पानी बह रहा था। नालियों की सफाई व्यवस्था  न होने के कारण जलभराव की स्थित बनी रहती है। गांव निवासी पूरन, हरप्रसाद, मुन्ना, भगवानदीन, हुकुम आदि ने बताया कि बरसात के पहले इस मोहल्ले की नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है। लोगो को परेशानी का सामना करना  पड़ रहा है। ग्रामीणों ...

यज्ञ स्थल में लगा समरसेबिल पंप खराब, वहां रहने वाले संत को पेयजल की किल्लत

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    कुरारा/हमीरपुर : विकास खंड क्षेत्र के कंडोर गांव में यज्ञ स्थल में लगा समर्शेबिल पंप खराब होने के कारण वहां रहने वाले संत को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अंदर से उपयोग के लिए पानी लाना पड़ रहा है।  क्षेत्र के कंडौर गांव में यज्ञ स्थल में देवी मंदिर बना हुआ है। इसमें नवरात्र में पूजा अर्चन किया जाता है। तथा इसी स्थान पर प्रतिवर्ष यज्ञ का आयोजन किया जाता है। तथा गांव के धार्मिक कार्य इसी  स्थान पर संपन्न होते है। मंदिर के पुजारी छवि राम दास त्यागी जी ने बताया कि पानी के लिए मन्दिर प्रांगण में लगा समर्शेबिल पंप चार माह से खराब हो गया है। जिससे पानी की समस्या बन गई है। गांव के अंदर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समरसेबिल  पंप ठीक कराए जाने की मांग की है।   ...

चार अभियुक्तगण के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    हमीरपुर / पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व प्रभावी पैरवी के क्रम में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के थाना कुरारा व थाना राठ से सम्बन्धित गुण्डा अपराधी को जनपद की सीमा से छह माह के लिये निष्कासित व जिलाबदर किया गया है। पारित आदेश में आदेशित किया गया है कि जिलाबदर की अवधि में निष्कासित व जिलाबदर अपराधीगण अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे एवं छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बाह्य जनपद में जिस स्थान पर निवास करेंगे उसकी सूचना सम्बन्धित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगे। जिलाबदर किये गये अपराधियों मे अनुज पुत्र चुनुवाद निवासी ग्राम पतारा, थाना कुरारा, जनपद से (24 जून 2025 से छह माह,लखन राजपूत पुत्र ...

डीएम ने जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना,समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    हमीरपुर / आज  जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर  जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में लगभग 80 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित ढंग से मौके पर निस्तारण कर दिया।  शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम , खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल व जूम एप के माध्यम से बैठक कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम ,बीडीओ व  अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण किया जाए इसमें किसी...

सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने से लोगों को नहीं मिल पा रही इसकी सुविधा

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    हमीरपुर / कुरारा कस्बा कुरारा में नगर पंचायत द्वारा संचालित सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने से लोगो इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह शौचालय शो पीस बनकर रह गए हैं। सार्वजनिक स्थान पर बनें इन शौचालय का उपयोग राहगीर भी नहीं कर पा रहे हैं।कस्बा कुरारा के कृषि उत्पादन मंडी समिति में नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए शौचालय का ताला बंद रहने से मंडी आने वाले किसानों व अन्य लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। मंडी के अंदर मंडी समिति द्वारा कोई शौचालय निर्माण नहीं  कराया गया है। यही एक मात्र शौचालय बना है। मंडी में आने वाले किसान व पल्लेदारों आदि की सुविधा के लिए बना सामुदायिक शौचालय शो पीस बनकर रह गया है। थाने के सामने बने शौचालय में भी ताला बंद रहता है। बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण रा...

अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी शिकायतें किया निस्तारण

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    हमीरपुर : अपर पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा पुलिस कार्यालय में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही व निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।       

बैंकों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    हमीरपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा, राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर के निर्देशन में जनपद हमीरपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न बैंकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की। बैंक परिसर, एटीएम और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस ने आमजन को बैंकिंग धोखाधड़ी, साइबर अपराध और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने बैंक कर्मियों और सुरक्षा गार्डों को सुरक्ष...

करंट की चपेट में आया लाइनमैन, इलाज के लिए भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    कुरारा/हमीरपुर : कस्बा कुरारा में मनकी स्टैंड के पास विद्युत लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन को  करेंट की चपेट में आने से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। कस्बा की विद्युत व्यवस्था की देखरेख के लिए मुन्ना लाइन मैन की तैनाती है। दोपहर में बरसात होने के बाद वह मनकी स्टैंड के समीप विद्युत लाइन ठीक करते समय करेंट की चपेट में आ गया । जिसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां उपचार किया जा रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो लाइनमैन की  करेंट की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।       

ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण: स्वरोजगार और सेवा आधारित कृषि मॉडल की ओर कदम

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    मुस्करा ( हमीरपुर) : ट्रांसफार्म रूरल इंडिया ( TRI ) एवं प्रतिजा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड मुस्करा में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुस्करा ब्लॉक के 50 चयनित उद्यमियों ने भाग लिया। उन्हें कृषि, पशुपालन और 6 प्रमुख कृषि-आधारित सेवाओं से जुड़े सेवा-आधारित उद्यम मॉडल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि किस प्रकार युवा एवं आजीविका दीदी किसानों को सेवाएं देकर आय अर्जित कर सकते हैं – जैसे बीज, खाद, दवाइयां, बीमा, यंत्र आदि की आपूर्ति।इस मॉडल से किसानों को घर बैठे सुविधाएं मिलेंगी और सेवा प्रदाताओं को कमीशन के माध्यम से आय होगी। प्रत्येक उद्यमी को 500 घरों से जुड़कर ₹10,...

जरिया पुलिस ने जुआं खेलते हुए आठ अभियुक्त किये गिरफ्तार

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    हमीरपुर / पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जरिया थानाध्यक्ष मयंक चंदेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आठ अभियुक्तगण को हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुये गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अभियुक्तगण के कब्जे से मालफड़ 64200 रुपए व जामातलाशी 5820 रूपये व 52 अदद ताश पत्ते बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में धारा 13 जुआं अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। पकड़े गए अभियुक्त गणों में ठाकुरदास पुत्र उदल सिंह राजपूत,सागर राजपूत पुत्र अच्छेलाल,आशीष पुत्र हरिकिशोर नामदेव,जितेन्द्र  पुत्र स्व0 दाताराम राजपूत,छक्कीलाल  पुत्र नारायणदास बसोर,इन्द्रपाल पुत्र गजाधर राजपूत,सुघरसिंह पुत्र शिवनाथ राजपूत,महेन्द्र...

ई0 एस0 आई0 के कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन।

Image
                                          जी0 के0 खरे                                        कानपुर। वित्तीय सत्र 2025-26 के 3 माह बीत जाने के उपरांत भी ई0 एस0 आई0 के कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों , बच्चों की फीस, बीमारी के इलाज आदि के लिए बहुत परेशान है तथा उन्हें बैंकों एवं महाजनों से ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ रहा है। ई0 एस0 आई0  के चिकित्सालय और औषधालयों में औषधियों की कमी के चलते मरीज कर्मचारियों से झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एवं मंत्री उदय राज सिंह ने ई0 एस0 आई0 के कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु विभागीय मंत्री, शासन एवं उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर शीघ्र वेतन भुगतान किए जाने की मांग की।        

फल विक्रेता नाजिर अहमद को खून देने आये घवेन्द्र गुप्ता

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    👉 ब्लड की कमी से जूझ रहे नाजिर अहमद के लिए संजीवनी बने दानदाता। जिला अस्पताल में भर्ती इदद्दु बगीचा निवासी नाजिर अहमद पुत्र इमाम बक्श  को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर के सदस्य राघवेन्द्र गुप्ता  ने 🅰️+ पॉजिटिव 1 यूनिट रक्तदान करके बचाई जान। बुंदेलखण्ड रक्तदान समिति रक्तदानी महादानी का दिल से आभार व्यक्त करती है!                                "जुनून है #रक्तदान का"       

राजकीय आईटीआई पांडुनगर में रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेला सम्पन्न, 140 से अधिक युवाओं को मिला अवसर

Image
                                          जी0 के0 खरे                                        कानपुर, 30 जून 2025 :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पांडुनगर, कानपुर में सोमवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतरीन अवसर प्रदान किए गए। मेले में Purflux Group (नीदरलैंड बेस्ड MNC), Randstad Gurugram (Timex ऑटो एक्सेसरीज़), TGPEL Precision Engineering Noida सहित कानपुर की विशाल इंडस्ट्रीज, शिवम स्प्रिंग्स, लिविको सॉल्यूशंस और अल्का इंटरप्राइजेज जैसी जानी-मानी कंपनियों ने हिस्सा लिया। करीब 180 अभ्यर्थियों ने इस मेले में भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 95 युवाओं को रोजगार एवं 45 युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना गया। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर स...

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला अध्यक्ष ने लगाया पेड़

Image
                                         गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       लालगोपालगंज। रविवार को नवरतन का पूरा स्थित शनिदेव धाम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने एक पेड़ मां के साथ कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण से पूर्व जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी लोगों को अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा भी करनी चाहिए पर्यावरण को शुद्ध करने में पेड़ों का बहुत बड़ा योगदान है आज तेजी से बनती सड़कों और हाइवे में काफी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं हमे उससे अधिक पेड़ लगाना पड़ेगा तभी हम पर्यावरण को शुद्ध रख पाएंगे तथा आने वाले दिनों में गर्मी की मार से बच पाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से श...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात किया पौध रोपण

Image
                                         गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       प्रयागराज।। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने बहरिया के गहरपुर में बूथ संख्या 317 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी मन की बात कार्यक्रम के पहले जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक देश है दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा का नारा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करके पूरा किया। मन की बात कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा देश नई ऊंचाइयों को रहा है आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है आपातकाल के दौर में इमरजे...

भाजपाइयों ने मनाया डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Image
                                         गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       बहरिया  विधानसभा सोरांव मंडल बहरिया में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके प्रतिमा पर  पुष्प अर्पित करते हुए शत् शत् नमन एवं वृहद रूप से वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम हर बूथों पर किया गया यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की मां की बात कार्यक्रम हर बूथों पर भी संपन्न कराया गया जिसमें उपस्थित बहरिया मंडलाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव,  पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धरनी धर त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, गोविंद मिश्रा, अतुल मिश्रा, मंडल महामंत्री,श्यामलाल मौर्य राजाराम प्रजापति, मनोज पटेल एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । इसी तरह शक्ति केंद्र खोजापुर में भी पूर्व मंडला...

शक्ति केन्द्र महुली व कटनई गांव में किया गया वृक्षारोपड़

Image
                                         गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       बहरिया-विकास खंड बहरिया क्षेत्र मे भाजपा मण्डल बहरिया के शक्ति केन्द्र महुली एवं कटनई गांव में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में भाजपा कार्यकताओं द्वारा माँ के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाया और उसके संरक्षण करने की शपथ ली । वहां पर मौजूद लोगों को भी एक-एक वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित किया गया। डा0 श्यामा प्रसाद मुखजी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन शक्ति केन्द्र पर किया गया तथा प्रतिमा पर माल्यर्पण करते हुये पुष्प अर्पित किया। इसी क्रम में माह के अन्तिम रविवार के दिन प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मौजूद ग्रामीणों ने सुनी । शिवकुमार तिवारी (पूर्व महामंत्री), सूबेदार सिंह (मण्डल उपाध्यक्ष), अजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य शक्ति केन्द्र संयोजक, मोहनलाल ...

महुली गांव में बरसात के चलते हुआ जल जमाव आवागमन बाधित

Image
                                           गणेश प्रसाद द्विवेदी                                       बहरिया-विकास खंड बहरिया ग्राम पंचायत महुली में काफी दिनों से लिंक रोड गड्ढे में तबदील है । जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने ब्लाक, तहसील व अन्य स्थानों पर किया है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की सी बारिश होती है तो सड़क तालाब का रुप ले लेती है । वही सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों का आना जाना दूभर हो जाता है बच्चे, बूढ़े व महिलाएं आये दिन गिर कर चोटहिल हो रहें हैं । इस रास्ते को बनवाने के लिये ग्रामीणों ने कई बार ब्लाक प्रमुख तथा विधायक व अन्य जिम्मेदार लोगों से लिखित रुप से शिकायत किया है । किन्तु आज तक इस यादव बस्ती की गड्ढा युक्त सड़क का किसी ने सुध नही ली । वही उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त सड़क का निर्माण नही होने से रोष व्यक्त किया है । इस अवसर पर मनोज यादव, राहुल यादव बद्री प्रसाद यादव, अनिल...

किसान दुग्ध डेरी का संचालक के खिलाफ भुगतान न करने की शिकायत

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    मौदहा  कुरारा,हमीरपुर 29 जून :  विकास खंड क्षेत्र में दूध डेरी का संचालन  करने वाले वी एल सी का दूध का भुगतान न मिल पाने के कारण डेरी संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान दुग्ध डेरी का संचालन अनीस खा कदौरा तथा सह पार्टनर सुमित यादव शाहजहांपुर कानपुर द्वारा किया जा रहा था। यह दुग्ध  प्लांट कंचन गार्डन कदौरा जिला जालौन में था। जिसमें गांव गांव डेरी खुलवाकर  दूध एकत्र कर कदौरा भेजा जाता था। जिसमें गांव में डेरी चलाने वाले वी एल सी वालों से एडवांस खाली चेक जमा कराई गई थी। डेरी चलाने वाले चकोठी  गांव निवासी नबाब सिंह, कुशौली पुरवा  गांव निवासी बृजकिशोर, देवीगंज गांव निवासी आदित्य कुमार,कुतुबपुर खोड  निवासी लवकुश, डामर...

प्रधानाध्यापक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करके मनमाने ढंग से कार्य करता है। - ग्राम प्रधान

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     कुरारा,हमीरपुर 29 जून :  विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतारा के मजरा हरेहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारामहिला ग्राम प्रधान से अभद्रता करने पर ग्राम प्रधान ने बी एस ए को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की  है।  क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरेहटा में कुलदीप यादव प्रधानाध्यापक के पद पर  कार्यरत है। ग्राम प्रधान पतारा श्री मती माया देवी ने बी एस ए को शिकायती पत्र देकर बताया कि प्रधानाध्यापक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करके मनमाने ढंग से कार्य करता है। मिड डे मील में रसोइयों से अपने लिए अलग से  खाना बनवाता है। जब ग्राम प्रधान विद्यालय में निरीक्षण करने गई तो अमर्यादित भाषा में बात करते हुए कहा  कि निरीक्षण करना ग्राम प्रधान का कार्य नहीं है...

आषाढ़ के तीसरे रविवार को मेला का हुआ आयोजन

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    कुरारा हमीरपुर 29 जून                       विकास खण्ड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित प्राचीन  भुवनेश्वरी भुइँयारानी मंदिर में आषाढ़ मास के तीसरे रविवार को मेला आयोजित किया गया वहीं देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की तथा मंदिर परिसर में भौरियाँ बनाकर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान कई प्रदेशों व गांव क्षेत्र के भक्तों की भीड़ एकत्रित रही।                               विकास खण्ड क्षेत्र के झलोखर गांव में प्राचीन माँ भुवनेश्वरी भुइँयारानी का मंदिर स्थित है इस मंदिर में वर्ष भर प्रत्येक रविवार को भक्तों का आवागमन रहता है यहां की ऐसी मान्यता है कि वात ,गठिय...

शांति भंग में तीन का चालान

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      कुरारा,हमीरपुर 29 जून /  थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव निवासी शिवकरन पुत्र रामदास व पारा कंडोर  गांव निवासी सोनू व जितेंद्र पुत्रगण माता  प्रसाद को गांव में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों का चालान किया गया है।       

शिलालेख हटाने का आरोप लगाकर इस कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     कुरारा,हमीरपुर 29 जून :  कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन ने मुख्यमंत्री  को शिकायती पत्र भेजकर अपने कार्यकाल में कराए गए कार्य में अपने नाम के शिलालेख लगाए गए थे। उन्हें हटाने का आरोप लगाकर इस कार्य पर  रोक लगाए जाने की मांग की है। तथा  इसका एक पत्र जिलाधिकारी को भी  देकर कार्यवाही किए जाने की मांग  की है। नगर पंचायत कुरारा की पूर्व चेयरमैन व  सदस्य सपा प्रदेश कार्यकारिणी माया बाल्मीकि ने आई जी एस के माध्यम से  मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि वर्ष 2012 से 2017  तक नगर पंचायत अध्यक्ष रही है।तथा अपने कार्यकाल में कस्बे में कराए गए विकास कार्य में शिलालेख लगाए गए  थे। जिनको वर्तमान चेयरमैन द्वारा तानाशाही रवैया अपना कर मेरे नाम के  शिलापट्ट ह...

आषाढ़ के तीसरे रविवार को मेला का हुआ आयोजन

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    कुरारा हमीरपुर 29 जून / विकास खण्ड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित प्राचीन  भुवनेश्वरी भुइँयारानी मंदिर में आषाढ़ मास के तीसरे रविवार को मेला आयोजित किया गया वहीं देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की तथा मंदिर परिसर में भौरियाँ बनाकर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान कई प्रदेशों व गांव क्षेत्र के भक्तों की भीड़ एकत्रित रही। विकास खण्ड क्षेत्र के झलोखर गांव में प्राचीन माँ भुवनेश्वरी भुइँयारानी का मंदिर स्थित है इस मंदिर में वर्ष भर प्रत्येक रविवार को भक्तों का आवागमन रहता है यहां की ऐसी मान्यता है कि वात ,गठिया रोग में इस मंदिर की मिट्टी के लेपन करने से दूर हो जाता है। कई प्रदेशों के लोग यहां आते हैं मंदिर में कुम्हार बिरादरी के पुजारी हैं वहीं ग्राम निवासी निर्भय दास प्रजापति ने  बताया कि आ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राठ की स्वामी ब्रह्मानंद बस्ती (शाखा) ने मनाया वन विहार कार्यक्रम

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    राठ हमीरपुर-: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वन विहार कार्यक्रम बड़े ही सादगी के साथ मनाया बताते चलें की  इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रत्येक बस्ती की शाखा क्षेत्र में वन विहार कार्यक्रम मनाने का निर्देश मिला उसी के क्रम में अतरौलिया स्वामी ब्रह्मानंद शाखा ने अपना वन विहार कार्यक्रम अपनी मात्र शाखा दाई माता आश्रम में मनाया जिसमें बौद्धिक के रूप में राठ नगर के मा. सह संघचालक  हरिनारायण जी भाईसाहब का प्रवास रहा । जिसमे नगर प्रचारक रूपक, नगर कार्यवाह प्रदीप एवं शाखा के शाखा कार्यवाह शिवकुमार, नगर सेवा प्रमुख विनोद कुमार, डॉ उमाकांत, डॉ मनोज कुमार , हरी सिंह, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, उदयराज, बाल स्वयंसेवक सूर्या, आयुष , कान्हा, आराध्य, परी के साथ सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे l     ...

बजबजाती नालिया व कीचड़ की समस्या से परेशान है ग्राम पंचायत सौंखर के निवासी

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    सुमेरपुर हमीरपुर । सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सौखर गन्दगी की समस्या से जूझ रही है। गाँव की गलियों में कीचड़ व जल भराव की समस्या से लोगो को निजात नहीं मिल पा रही है। स्वच्छता का प्रधान व सचिव केवल ढिढौरा पीट रहे है लेकिन सच्चाई यह है कि धरातल पर केवल खाना पूर्ति के अलावा कुछ हो ही नहीं रहा है। ग्राम पंचायत सौखर में कई मजरे सामिल है लेकिन सभी जगह सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल कोरी खाना पूर्ति की जा रही है सौखर न्यौगरा,नारायणपुर, कारीमाटी सहित इससे जुड़े मजरो के ग्रामीणो ने बताया कि यहाँ स्वच्छता अभियान का खुले आम मजाक उड़ाया जा रहा है। गांव की गलिया आज भी गन्दगी से पटी पड़ी है। सफाई कर्मी सफाई करने आते ही नही है। वारिस का मौसम लगभग चल रहा है लेकिन गांव को साफ स्वच्छ रखने के लिये कोई काम नहीं किया जा रहा है। प्र...

दो दिन पहले दिल्ली से आए युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                    राठ हमीरपुर-: दो दिन पहले दिल्ली से आए युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने जरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  जरिया थाने के करौंदी गांव निवासी नारायण पाल पुत्र परसी उर्फ परशुराम ने बताया कि शुक्रवार की करीब 9 बजे उसका पुत्र हरिश्चन्द्र पाल और गांव का रविन्द्र पुत्र जमुना ने पीने खाने के बाद आपस में बहस करने लगे। बहस करते करते दोनों में विवाद बढ़ गया। बताया कि इसी बात पर रविन्द्र ने उसके पुत्र को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बताया कि से जान से मारने की नियत से हाथ में लिए कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए।जिससे पुत्र के शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। तभी चिल्लाने पर गांव के लोग आ गए। उन्हे देख कर रविन्द्र भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में पुत्र को साम...