वर्षा के जल से डामर गांव में जल भराव की समस्या हुई उत्पन्न

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

👉 नालियों की सफाई न होने के कारण पानी का निकास हुआ ठप।

कुरारा/हमीरपुर : विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में दोपहर बाद हुई बरसात से जलभराव की समस्या हो गई। नालियों की सफाई न होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के डामर गांव में दोपहर बाद शुरू हुई बरसात से जलभराव की स्थित बन गई। अधिक पानी होने से नालियों से नहीं निकल पा रहा था। पूरे रास्ते से पानी बह रहा था। नालियों की सफाई व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थित बनी रहती है।


गांव निवासी पूरन, हरप्रसाद, मुन्ना, भगवानदीन, हुकुम आदि ने बताया कि बरसात के पहले इस मोहल्ले की नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है। लोगो को परेशानी का सामना करना  पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाला नालियों की सफाई व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार