ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण: स्वरोजगार और सेवा आधारित कृषि मॉडल की ओर कदम
अजय कुमार गुप्ता
मुस्करा ( हमीरपुर) : ट्रांसफार्म रूरल इंडिया ( TRI ) एवं प्रतिजा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड मुस्करा में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित हुआ।
इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुस्करा ब्लॉक के 50 चयनित उद्यमियों ने भाग लिया। उन्हें कृषि, पशुपालन और 6 प्रमुख कृषि-आधारित सेवाओं से जुड़े सेवा-आधारित उद्यम मॉडल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि किस प्रकार युवा एवं आजीविका दीदी किसानों को सेवाएं देकर आय अर्जित कर सकते हैं – जैसे बीज, खाद, दवाइयां, बीमा, यंत्र आदि की आपूर्ति।इस मॉडल से किसानों को घर बैठे सुविधाएं मिलेंगी और सेवा प्रदाताओं को कमीशन के माध्यम से आय होगी। प्रत्येक उद्यमी को 500 घरों से जुड़कर ₹10,000 मासिक आय का लक्ष्य दिया गया है।इस पहल के तहत TRI का उद्देश्य है कि मुस्कुरा में 500 सेवा-आधारित ग्रामीण उद्यमी तैयार किए जाएं, जिससे आत्मनिर्भरता, रोजगार और कृषि सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित हो सके।


Comments
Post a Comment