शक्ति केन्द्र महुली व कटनई गांव में किया गया वृक्षारोपड़

                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

बहरिया-विकास खंड बहरिया क्षेत्र मे भाजपा मण्डल बहरिया के शक्ति केन्द्र महुली एवं कटनई गांव में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में भाजपा कार्यकताओं द्वारा माँ के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाया और उसके संरक्षण करने की शपथ ली । वहां पर मौजूद लोगों को भी एक-एक वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित किया गया। डा0 श्यामा प्रसाद मुखजी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन शक्ति केन्द्र पर किया गया तथा प्रतिमा पर माल्यर्पण करते हुये पुष्प अर्पित किया।


इसी क्रम में माह के अन्तिम रविवार के दिन प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मौजूद ग्रामीणों ने सुनी । शिवकुमार तिवारी (पूर्व महामंत्री), सूबेदार सिंह (मण्डल उपाध्यक्ष), अजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य शक्ति केन्द्र संयोजक, मोहनलाल मौर्य, लालता प्रसाद मौर्य, सुरेश मौर्य, शुभम,  ओम प्रकाश माली, राहुल पटेल, अनुज प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, जीतलाल सरोज आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद