भाजपाइयों ने मनाया डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
गणेश प्रसाद द्विवेदी
बहरिया विधानसभा सोरांव मंडल बहरिया में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शत् शत् नमन एवं वृहद रूप से वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम हर बूथों पर किया गया यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां की बात कार्यक्रम हर बूथों पर भी संपन्न कराया गया जिसमें उपस्थित बहरिया मंडलाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धरनी धर त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, गोविंद मिश्रा, अतुल मिश्रा, मंडल महामंत्री,श्यामलाल मौर्य राजाराम प्रजापति, मनोज पटेल एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
इसी तरह शक्ति केंद्र खोजापुर में भी पूर्व मंडलाध्यक्ष बहरिया राकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व मे डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का मन की बातें सुनी जिसमें मुख्य रूप से जितेन्द्र कुमार सिंह, श्याम बहादुर पटेल,डां के के विश्र्वकर्मा,ओम प्रकाश वा अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment