1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के कार्य योजना पर आधारित 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का 1 रुपए से संचालन
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।
परमशक्ति धाम, अयोध्या। 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के कार्य योजना के अंतर्गत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का अब 1 रुपए के जन सहयोग से संचालन शुरू होने जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि अभी तक पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के प्रशासनिक एवं प्राथमिक भवन का निर्माण हो जाने के बाद 3 जुलाई 2025 से इसका संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के सुव्यवस्थित संचालन के लिए मात्र 1 रुपए दैनिक सहयोग राशि के आधार पर इसके संचालक मंडल में सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि कोई भी समाजसेवी राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिक मात्र 1 रुपए प्रति दिन के आधार पर अथवा कम से कम 31 रुपए व उससे अधिक कुछ भी स्वैच्छिक सहयोग राशि प्रति माह पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में दान करके इसके संचालक मंडल का नियमित सदस्य बन सकता है।
बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्यों में गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना एवं अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।
.jpg)
Comments
Post a Comment