बजबजाती नालिया व कीचड़ की समस्या से परेशान है ग्राम पंचायत सौंखर के निवासी

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

सुमेरपुर हमीरपुर । सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सौखर गन्दगी की समस्या से जूझ रही है। गाँव की गलियों में कीचड़ व जल भराव की समस्या से लोगो को निजात नहीं मिल पा रही है। स्वच्छता का प्रधान व सचिव केवल ढिढौरा पीट रहे है लेकिन सच्चाई यह है कि धरातल पर केवल खाना पूर्ति के अलावा कुछ हो ही नहीं रहा है।

ग्राम पंचायत सौखर में कई मजरे सामिल है लेकिन सभी जगह सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल कोरी खाना पूर्ति की जा रही है सौखर न्यौगरा,नारायणपुर, कारीमाटी सहित इससे जुड़े मजरो के ग्रामीणो ने बताया कि यहाँ स्वच्छता अभियान का खुले आम मजाक उड़ाया जा रहा है। गांव की गलिया आज भी गन्दगी से पटी पड़ी है। सफाई कर्मी सफाई करने आते ही नही है। वारिस का मौसम लगभग चल रहा है लेकिन गांव को साफ स्वच्छ रखने के लिये कोई काम नहीं किया जा रहा है। प्रधान व सचिव हाथ धरे बैठे है और ग्रामीण जनता गन्दगी की भीषण समस्या से जूझ रही है। गावों में यह आलम है कि किसी भी रास्ते से आप गुजरेगे वहाँ कीचड़ ही नजर आयेगा । रास्तो में बजबजा रहा कीचड़ तथा नालियों से आम रास्तो में बह रहा गन्दा पानी लोगो का जीना हराम किये है। वारिस के मौसम मैं यदि यही हाल बना रहा तो लोगो को संक्रामक बीमारी फैलने का संदेशा बना है ग्रामीणों ने बताया गन्दगी की समस्या को लेकर प्रधान व सचिव को अवगत बाराया गया लेकिन "आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला। सौखर व उससे जुड़े मजरो के ग्रामीणों को गन्दगी की समस्या से कब तक निजात मिलेगी यह एक प्रश्नचिन्ह बनकर रह गया है। ब्लाक स्तर के अधिकारी गाँवो में व्याप्त गन्दगी की समस्या को हल करने के लिये कोई कार्यवाही क्यो नही करते यह जनता जानना चाहती है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी का ध्यान इंगित कराते हुये गन्द‌गी की समस्या से राहत दिलाये जाने की मांग की है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद