कौशाम्बी में जमीन के विवाद में भतीजे ने निसंतान विधवा महिला की गोली मारकर किया हत्या

                 अनय श्रीवास्तव जिला संवाददाता की विशेष रिपोर्ट              


कौशांबी के चरवा कोतवाली इलाके के मोहिउद्दीनपुर रतगहा गांव में जमीन विवाद में एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है, जिनके पति का एक वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था।


पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही किया खुलासा

पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें से पुलिस द्वारा राम प्रकाश नाम के एक अभियुक्त को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर राम प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।


वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका के भतीजे ने ही गोली मारी थी। बताया जा रहा है कि भतीजा मृतका से खुन्नस रखता था और जमीन विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने राम प्रकाश के अलावा दो अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

          बाइट राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे