एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला अध्यक्ष ने लगाया पेड़
गणेश प्रसाद द्विवेदी
लालगोपालगंज। रविवार को नवरतन का पूरा स्थित शनिदेव धाम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने एक पेड़ मां के साथ कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण से पूर्व जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी लोगों को अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा भी करनी चाहिए पर्यावरण को शुद्ध करने में पेड़ों का बहुत बड़ा योगदान है आज तेजी से बनती सड़कों और हाइवे में काफी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं हमे उससे अधिक पेड़ लगाना पड़ेगा तभी हम पर्यावरण को शुद्ध रख पाएंगे तथा आने वाले दिनों में गर्मी की मार से बच पाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शनिदेव धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय तिवारी, प्रदीप केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी, श्याम सुंदर दुबे,मनोज यादव, कुलदीप तिवारी, शिवबाबू मोदनवाल महेश माली गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment