सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने से लोगों को नहीं मिल पा रही इसकी सुविधा
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर / कुरारा कस्बा कुरारा में नगर पंचायत द्वारा संचालित सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने से लोगो इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह शौचालय शो पीस बनकर रह गए हैं। सार्वजनिक स्थान पर बनें इन शौचालय का उपयोग राहगीर भी नहीं कर पा रहे हैं।कस्बा कुरारा के कृषि उत्पादन मंडी समिति में नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए शौचालय का ताला बंद रहने से मंडी आने वाले किसानों व अन्य लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
मंडी के अंदर मंडी समिति द्वारा कोई शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है। यही एक मात्र शौचालय बना है। मंडी में आने वाले किसान व पल्लेदारों आदि की सुविधा के लिए बना सामुदायिक शौचालय शो पीस बनकर रह गया है। थाने के सामने बने शौचालय में भी ताला बंद रहता है। बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण राहगीरों को इसकी जरूरत होने पर काम चल जाता था। लेकिन इसमें भी ताला लगा रहता है। जिससे इसकी सुविधा लोगो को नहीं मिल पा रही है। इसी तरह नगर में बने सामुदायिक शौचालयों का हाल बेहाल है। सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना का हाल बेहाल है। कस्बा वासियों ने इन सार्वजनिक शौचालयों के संचालन किए जाने की मांग की है।


Comments
Post a Comment