किसान दुग्ध डेरी का संचालक के खिलाफ भुगतान न करने की शिकायत
अजय कुमार गुप्ता
मौदहा कुरारा,हमीरपुर 29 जून : विकास खंड क्षेत्र में दूध डेरी का संचालन करने वाले वी एल सी का दूध का भुगतान न मिल पाने के कारण डेरी संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
ग्रामीण क्षेत्र में किसान दुग्ध डेरी का संचालन अनीस खा कदौरा तथा सह पार्टनर सुमित यादव शाहजहांपुर कानपुर द्वारा किया जा रहा था। यह दुग्ध प्लांट कंचन गार्डन कदौरा जिला जालौन में था। जिसमें गांव गांव डेरी खुलवाकर दूध एकत्र कर कदौरा भेजा जाता था। जिसमें गांव में डेरी चलाने वाले वी एल सी वालों से एडवांस खाली चेक जमा कराई गई थी। डेरी चलाने वाले चकोठी गांव निवासी नबाब सिंह, कुशौली पुरवा गांव निवासी बृजकिशोर, देवीगंज गांव निवासी आदित्य कुमार,कुतुबपुर खोड निवासी लवकुश, डामर गांव निवासी रविन्द्र सिंह, ककरऊ गांव निवासी रोहित कुमार, सरसई गांव निवासी गयाप्रसाद व जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के निस्बापुर निवासी राम सिंह, हाँसा गांव निवासी रामकुमार, मदरा लालपुर गांव निवासी सचिन निषाद , साजदा नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार, रेला गांव निवासी वीरेंद्र सिंह,राजनगर निवासी प्रदीप,जमरेही गांव निवासी मूलचंद्र पाल इकौना गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि डेरी संचालक डेरा दूध का भुगतान एक दिसंबर 2024 से बीस दिसंबर 2024 का भुगतान नहीं दिया गया है।जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डेयरी में दूध बिक्री करने वाले पशुपालक अपना पैसा मांग रहे है। डेयरी संचालक द्वारा अभी तक दूध का पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिससे सभी परेशान है। सभी ने थाने में तहरीर देकर डेयरी संचालक से दूध का भुगतान कराए जाने की मांग थाना पुलिस से की है इन सभी का साढ़े चौदह लाख रुपया बकाया है।

Comments
Post a Comment