🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴 🔴 ई0एस0आई0 चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका के स्थानांतरण की मांग, कर्मचारियों ने जताया रोष। कानपुर, 21 जून। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की एक बैठक बेनाझाबर स्थित जल संस्थान परिसर में महासंघ के पदाधिकारी सुनील सुमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ईएसआई चिकित्सालय, आजाद नगर में तैनात मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका के कार्य व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों पर पड़ने वाला दबाव अंततः रोगी सेवाओं को भी प्रभावित कर सकता है। महासंघ ने प्रदेश सरकार, श्रम...
Comments
Post a Comment