महुली गांव में बरसात के चलते हुआ जल जमाव आवागमन बाधित

                                      गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

बहरिया-विकास खंड बहरिया ग्राम पंचायत महुली में काफी दिनों से लिंक रोड गड्ढे में तबदील है । जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने ब्लाक, तहसील व अन्य स्थानों पर किया है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की सी बारिश होती है तो सड़क तालाब का रुप ले लेती है । वही सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों का आना जाना दूभर हो जाता है बच्चे, बूढ़े व महिलाएं आये दिन गिर कर चोटहिल हो रहें हैं ।


इस रास्ते को बनवाने के लिये ग्रामीणों ने कई बार ब्लाक प्रमुख तथा विधायक व अन्य जिम्मेदार लोगों से लिखित रुप से शिकायत किया है । किन्तु आज तक इस यादव बस्ती की गड्ढा युक्त सड़क का किसी ने सुध नही ली । वही उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त सड़क का निर्माण नही होने से रोष व्यक्त किया है । इस अवसर पर मनोज यादव, राहुल यादव बद्री प्रसाद यादव, अनिल यादव, रंजीत यादव, प्रेमशंकर यादव, संजय यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद