ई0 एस0 आई0 के कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन।
जी0 के0 खरे
कानपुर। वित्तीय सत्र 2025-26 के 3 माह बीत जाने के उपरांत भी ई0 एस0 आई0 के कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों , बच्चों की फीस, बीमारी के इलाज आदि के लिए बहुत परेशान है तथा उन्हें बैंकों एवं महाजनों से ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ रहा है। ई0 एस0 आई0 के चिकित्सालय और औषधालयों में औषधियों की कमी के चलते मरीज कर्मचारियों से झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एवं मंत्री उदय राज सिंह ने ई0 एस0 आई0 के कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु विभागीय मंत्री, शासन एवं उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर शीघ्र वेतन भुगतान किए जाने की मांग की।

Comments
Post a Comment