प्रधानाध्यापक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करके मनमाने ढंग से कार्य करता है। - ग्राम प्रधान
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा,हमीरपुर 29 जून : विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतारा के मजरा हरेहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारामहिला ग्राम प्रधान से अभद्रता करने पर ग्राम प्रधान ने बी एस ए को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरेहटा में कुलदीप यादव प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। ग्राम प्रधान पतारा श्री मती माया देवी ने बी एस ए को शिकायती पत्र देकर बताया कि प्रधानाध्यापक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करके मनमाने ढंग से कार्य करता है। मिड डे मील में रसोइयों से अपने लिए अलग से खाना बनवाता है। जब ग्राम प्रधान विद्यालय में निरीक्षण करने गई तो अमर्यादित भाषा में बात करते हुए कहा कि निरीक्षण करना ग्राम प्रधान का कार्य नहीं है। तथा कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ग्राम प्रधान माया अनुरागी ने बी एस ए से कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Comments
Post a Comment