यज्ञ स्थल में लगा समरसेबिल पंप खराब, वहां रहने वाले संत को पेयजल की किल्लत
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा/हमीरपुर : विकास खंड क्षेत्र के कंडोर गांव में यज्ञ स्थल में लगा समर्शेबिल पंप खराब होने के कारण वहां रहने वाले संत को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अंदर से उपयोग के लिए पानी लाना पड़ रहा है। क्षेत्र के कंडौर गांव में यज्ञ स्थल में देवी मंदिर बना हुआ है। इसमें नवरात्र में पूजा अर्चन किया जाता है। तथा इसी स्थान पर प्रतिवर्ष यज्ञ का आयोजन किया जाता है। तथा गांव के धार्मिक कार्य इसी स्थान पर संपन्न होते है। मंदिर के पुजारी छवि राम दास त्यागी जी ने बताया कि पानी के लिए मन्दिर प्रांगण में लगा समर्शेबिल पंप चार माह से खराब हो गया है।
जिससे पानी की समस्या बन गई है। गांव के अंदर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समरसेबिल पंप ठीक कराए जाने की मांग की है।


Comments
Post a Comment