चार अभियुक्तगण के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर / पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व प्रभावी पैरवी के क्रम में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के थाना कुरारा व थाना राठ से सम्बन्धित गुण्डा अपराधी को जनपद की सीमा से छह माह के लिये निष्कासित व जिलाबदर किया गया है। पारित आदेश में आदेशित किया गया है कि जिलाबदर की अवधि में निष्कासित व जिलाबदर अपराधीगण अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे एवं छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बाह्य जनपद में जिस स्थान पर निवास करेंगे उसकी सूचना सम्बन्धित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगे। जिलाबदर किये गये अपराधियों मे अनुज पुत्र चुनुवाद निवासी ग्राम पतारा, थाना कुरारा, जनपद से (24 जून 2025 से छह माह,लखन राजपूत पुत्र हरचरन निवासी ग्राम कैंथा, थाना राठ, जनपद 20 जून 2025 से छह माह,दृग सिंह उर्फ दृगपाल राजपूत पुत्र बृजपाल राजपूत निवासी ग्राम कैंथा, थाना राठ जनपद को 20 जून 2025 से छह माह व बीरपाल उर्फ वीरपाल पुत्र हरचरन निवासी ग्राम कैंथा, थाना राठ, जनपद हमीरपुर को 20 जून 2025 से छह माह।

Comments
Post a Comment