शिलालेख हटाने का आरोप लगाकर इस कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा,हमीरपुर 29 जून : कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अपने कार्यकाल में कराए गए कार्य में अपने नाम के शिलालेख लगाए गए थे। उन्हें हटाने का आरोप लगाकर इस कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग की है। तथा इसका एक पत्र जिलाधिकारी को भी देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत कुरारा की पूर्व चेयरमैन व सदस्य सपा प्रदेश कार्यकारिणी माया बाल्मीकि ने आई जी एस के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि वर्ष 2012 से 2017 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रही है।तथा अपने कार्यकाल में कस्बे में कराए गए विकास कार्य में शिलालेख लगाए गए थे। जिनको वर्तमान चेयरमैन द्वारा तानाशाही रवैया अपना कर मेरे नाम के शिलापट्ट हटवा दिए है। इसकी शिकायत अधिशाषी अधिकारी बलराम गुप्ता से भी की थी। लेकिन उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। महर्षि बाल्मीकि उपवन के गेट पर लगा शिलापट्ट हटवा दिया गया है।तथा वंडर पार्क का बोर्ड लगा दिया है। वार्ड चार अंबेडकर पार्क, थाने के सामने बने सार्वजनिक शौचालय,नगर पंचायत प्रांगण में बने अध्यक्ष कक्ष लगे शिलापट्ट हटाए गए हैं जिससे बाल्मीकि समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। द्वेष भावना से मेरे द्वारा लगाए गए शिलालेख हटाए जा रहे है। इन कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए जिला अधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया है।

Comments
Post a Comment