जरिया पुलिस ने जुआं खेलते हुए आठ अभियुक्त किये गिरफ्तार

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

हमीरपुर / पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जरिया थानाध्यक्ष मयंक चंदेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आठ अभियुक्तगण को हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुये गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अभियुक्तगण के कब्जे से मालफड़ 64200 रुपए व जामातलाशी 5820 रूपये व 52 अदद ताश पत्ते बरामद किया गया ।


गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में धारा 13 जुआं अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। पकड़े गए अभियुक्त गणों में ठाकुरदास पुत्र उदल सिंह राजपूत,सागर राजपूत पुत्र अच्छेलाल,आशीष पुत्र हरिकिशोर नामदेव,जितेन्द्र  पुत्र स्व0 दाताराम राजपूत,छक्कीलाल  पुत्र नारायणदास बसोर,इन्द्रपाल पुत्र गजाधर राजपूत,सुघरसिंह पुत्र शिवनाथ राजपूत,महेन्द्र पुत्र स्व0 दाताराम  राजपूत निवासीगण ग्राम पवई थाना जरिया जनपद हमीरपुर के है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे