भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात किया पौध रोपण

                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

प्रयागराज।। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने बहरिया के गहरपुर में बूथ संख्या 317 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी मन की बात कार्यक्रम के पहले जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक देश है दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा का नारा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करके पूरा किया।


मन की बात कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा देश नई ऊंचाइयों को रहा है आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है आपातकाल के दौर में इमरजेंसी   लगाने वाले संविधान को ही नहीं न्याय पालिका को भी अपना गुलाम बनाना चाहते थे  इमरजेंसी में लोगों को प्रताड़ित किया गया उन्हें यातनाएं दी गई लोकतंत्र की हत्या की गई मन की बात में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, भगवान बुद्ध आदि पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर दुबे, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, जिला मंत्री महिला मोर्चा संगीता पटेल, शारदा प्रसाद शुक्ला,पंकज श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, शिवबाबू मोदनवाल महेश माली गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार