दो दिन पहले दिल्ली से आए युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

राठ हमीरपुर-: दो दिन पहले दिल्ली से आए युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने जरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

जरिया थाने के करौंदी गांव निवासी नारायण पाल पुत्र परसी उर्फ परशुराम ने बताया कि शुक्रवार की करीब 9 बजे उसका पुत्र हरिश्चन्द्र पाल और गांव का रविन्द्र पुत्र जमुना ने पीने खाने के बाद आपस में बहस करने लगे। बहस करते करते दोनों में विवाद बढ़ गया। बताया कि इसी बात पर रविन्द्र ने उसके पुत्र को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बताया कि से जान से मारने की नियत से हाथ में लिए कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए।जिससे पुत्र के शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। तभी चिल्लाने पर गांव के लोग आ गए। उन्हे देख कर रविन्द्र भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बताया कि दो दिन पहले ही उसका पुत्र दिल्ली से आया है। जरिया थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार