Posts

Showing posts from November, 2025

बीएलओ के कार्य में जुटे शिक्षा मित्र, एसआईआर कार्य में आया तेजी

Image
                                           जी0 के0 खरे                                         कानपुर नगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में बीएलओ द्वारा एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को सुचारु रूप से संपादित कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर 30 नवंबर 2025, रविवार को जनपद कानपुर नगर के बीएलओ कार्य में शिक्षा मित्र भी सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड भीतरगांव के प्राथमिक विद्यालय साढ़ में तैनात शिक्षा मित्र ने बीएलओ का सहयोग देते हुए घर-घर सत्यापन एवं मतदाता सूची अद्यतन के कार्य में...

विजय बाल्मीकि चिकित्सा इकाई के अध्यक्ष नामित

Image
                                           जी0 के0 खरे                                         कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर की कार्यकारिणी बैठक जल संस्थान बेनाझाबर में बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा विभिन्न चिकित्सालयों में इकाइयों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। मेडिकल कॉलेज, लाला लाजपत राय अस्पताल एवं संबद्ध चिकित्सालयों सहित कानपुर नगर के अन्य चिकित्सालयों की चिकित्सा इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विजय कुमार बाल्मीकि को इसका अध्यक्ष नामित किया गया। विजय बाल्मीकि चिकित्सालयों के सभी पेंशनर्स को संगठन से जोड़ने हेतु प्रचार-प्रसार करेंगे तथा आगामी 29 नवंबर को प्रस्तावित कैंडिल मार्च में अधिक से अधिक सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। बैठक में बी.एल. गुलाबिया, रविन्द्र कुमार ...

शहीद नायक गोविंद सिंह यादव को हजारों ने दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में जम्मू–कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए नायक गोविंद सिंह यादव के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार देर रात सेना द्वारा सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बुधवार सुबह परिवारजनों ने राजकीय सम्मान के साथ अपने खेत में अंतिम संस्कार संपन्न किया। अंतिम संस्कार में छोटे भाई भूपेंद्र यादव ने शहीद को मुखाग्नि दी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के अनुसार, शहीद का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से घर लाया गया था, जो अंतिम संस्कार के बाद ताबूत लेकर वापस रवाना हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्...

जनपद न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय सभागार में प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने संविधान दिवस के महत्व व नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला एवं संविधान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।       

जिला कारागार में जेल लोक अदालत, 8 में से 7 मामलों का निस्तारण

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कुल 8 मामलों में से 7 का निस्तारण किया गया। बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कैदियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।       

संविधान दिवस पर एसपी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना तथा देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। जनपद के सभी थानों, पुलिस लाइन, सीओ कार्यालय एवं यूपी-112 में भी इसी प्रकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।       

अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में मंगलवार शाम एक 20 वर्षीय युवती ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती पुत्री रामभरोसे निवासी ग्राम पारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पिता रामभरोसे घर से बाहर गए हुए थे और मां खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान आरती ने कच्चे मकान में साड़ी के सहारे छप्पर की धन्नी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई हैं, जो परिवार सहित अलग रहते हैं। आरती अपने माता-पिता के साथ गांव के बाहर कच्चे मकान में रहती थी। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी सहुरापुर गांव में तय हो चुकी थी और ...

संविधान दिवस पर ग्राम शंकरपुर में जागरूकता गोष्ठी

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          👉 16 दिवसीय अभियान के तहत हुआ आयोजन। कुरारा। संविधान दिवस पर समर्थ इंडिया एवं सहयोग संस्था द्वारा ग्राम शंकरपुर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को संविधान की उद्देशिका, अधिकार-कर्तव्य तथा डिजिटल हिंसा की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई। तरंग लीडर ओमशांति, दिशा शुक्ला, मोहिनी, खुशबू, नम्रता और रागिनी ने संविधान गीत प्रस्तुत किया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल हिंसा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें संविधान निर्माण में 15 महिलाओं की भागीदारी सहित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।       

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि चार दिन के भीतर लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करें। विद्युत विभाग को नाम व भार परिवर्तन तीन दिनों में पूरा करने तथा मीटर एवं सोलर कनेक्शन स्थापना अधिकतम तीन दिन में करने के आदेश दिए गए। बैठक में वैण्डर, विद्युत विभाग के अधिकारी और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।       

डीएम ने जनसुनवाई में सुनीं 92 शिकायतें, मौके पर कई का निस्तारण

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर लगभग 92 शिकायतें सुनीं। अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों पर एसडीएम, बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।       

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा व सुरक्षा की दी जानकारी

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने विभिन्न बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, गुड टच—बैड टच, सोशल मीडिया सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं को शिक्षित किया गया कि किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल 1090, 112 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।       

कृषि उत्पादन मंडी समिति में केंद्र प्रभारी नदारत, किसान परेशान

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          👉 कम दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही ज्वार। हमीरपुर/कुरारा। स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में ज्वार की सरकारी खरीद के लिए स्थापित केंद्र बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा है। केंद्र प्रभारी अपर्णा अवस्थी के नदारत रहने से किसानों की ज्वार तौल नहीं हो पा रही है, जिससे वे मजबूरन व्यापारियों को कम रेट पर फसल बेचने को विवश हैं। केंद्र 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक संचालित किया जाना है। अब तक लगभग 1500 कुंतल ज्वार की खरीद और दो ट्रकों की डिलीवरी हो चुकी है। किसान गणेश तिवारी, अरुण सिंह, राम बाबू सहित अन्य किसानों ने जिलाधिकारी से केंद्र को तत्काल संचालित कर ज्वार की तौल शुरू कराने की मांग की है।       

अनुरुद्ध ने रक्तदान कर बचाई रोशन की जान

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          जिला अस्पताल में भर्ती खरोंज निवासी रामकृपाल के पुत्र रोशन को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य अनुरुद्ध ने B+ पॉजिटिव 1 यूनिट रक्तदान करके बचाई जान। बुंदेलखण्ड रक्तदान समिति रक्तदानी महादानी का दिल से आभार व्यक्त करती है!                                  जुनून है रक्तदान का       

ग्राम परेहटा में पीडब्ल्यूडी पर भूमि कब्जे का आरोप, शिकायतकर्ता ने तहसील दिवस में लगाई गुहार

Image
                                            अजय  कुमार  गुप्ता                                          मौदहा (हमीरपुर)  ग्राम परेहटा की रहने वाली उषा देवी पत्नी रामरूप ने तहसील दिवस में गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों पर जबरन भूमि कब्जे और रास्ता निर्माण कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार प्रार्थिया की कृषि भूमि गाटा संख्या 205 एवं 209-क उसके वैध कब्जे में है, लेकिन 13 नवंबर को पीडब्ल्यूडी द्वारा परेहटा से मुंडेरा मार्ग पर कार्य करते समय जेबीसी मशीन से उसकी भूमि में मिट्टी काटकर डाल दी गई और खेत के अंदर तक रास्ता बना दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि ठेकेदारों ने न तो किसी प्रकार की पूर्व सूचना दी और न ही भूमि स्वामी की अनुमति ली। जबरन रास्ता बनने से खेत की मिट्टी खराब हो गई और कृषि कार्य प्रभावित हुआ। प्रार्थिया ने आ...

गुरु तेग बहादुर की प्रेरणा से पेंशनर्स ने लिया अधिकारों की रक्षा का संकल्प

Image
                                             जी0 के0 खरे                                         कानपुर नगर। सिखों के नौवें गुरु, साहस और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजीव वाटिका, मोतीझील के मुख्य द्वार पर एसोसिएशन अध्यक्ष बी. एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शौर्य और बलिदान का स्मरण किया। बताया गया कि कैसे कश्मीरी पंडितों के अत्याचारों से रक्षा हेतु गुरु महाराज ने मुगल शासक औरंगजेब की दमनकारी नीतियों का दृढ़तापूर्वक विरोध किया और धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। पंथ दादरी मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सरदार रूमित सिंह सागर...

जिले में चल रहे एस आई आर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वोट काटने के गंभीर आरोप लगाए

Image
                                            अनय  श्रीवास्तव                                         O कौशाम्बी। जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित, पिछड़े और मुसलमान समुदाय के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और प्रशासन के कुछ अधिकारी भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं और बिना समुचित प्रशिक्षण के ही BLO को क्षेत्र में भेज दिया गया है, जिससे मतदाताओं को सहायता के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी SIR की आड़ में हो रही अनियमितताओं का लगातार विरोध कर रही है और आगे भी विरोध जारी रहेग...

परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव संपन्न, 9 सदस्यीय प्रबंधकारिणी समिति गठित

Image
                                      एडवोकेट  आर. के. पाण्डेय                                     भारत मंजरी, नैनी, प्रयागराज। परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर 2025 को नैनी स्थित मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव में 6 पदाधिकारी और 3 सदस्यों सहित कुल 9 सदस्यीय प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में हर 5 वर्ष पर प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव होता है। आगामी समिति के गठन हेतु 17 नवंबर 2025 को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तथा नामांकन वापसी की तिथि 21 नवंबर निर्धारित थी। नियत तिथि तक कुल 9 अभ्यर्थियों—श्रीमती मनीषा पाण्डेय, श्रीमती निशा देवी, राजेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, नवीन चंद्र खरे, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, श्रीमती प्रतिमा देवी, अनिल कुमार कनौजिया और अनिल ...
Image
                                        गणेश प्रसा द द्विवेदी                                    प्रयागराज

राठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 402 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          👉 अतिथियों ने की पुष्प वर्षा, प्रमाणपत्र व दहेज सामग्री का वितरण राठ (हमीरपुर) — नगर स्थित ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 402 जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न समुदायों के वर–वधुओं ने भाग लेकर सामूहिक संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राठ की विधायिका मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, मुस्करा ब्लॉक प्रमुख जीतू राजपूत, जिलापंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में उप...

शादी की तैयारियों पर लगा ग्रहण — दुल्हन का जेवर व सामान चोरी

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          मुस्करा (हमीरपुर)— थाना मुस्करा क्षेत्र के मसगांव गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित बदी प्रसाद की बेटी का विवाह आज 25 नवंबर को राठ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में होना था। तहरीर के अनुसार परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे, तभी रात में चोरों ने घर की पिछली कच्ची दीवार तोड़कर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और जेवर तथा अन्य सामान ले उड़े। सुबह उठने पर परिजनों ने टूटा बक्सा, बिखरे कपड़े और खेतों में फेंके गए खाली जेवर डिब्बे तथा सूटकेस देखकर चोरी की पुष्टि की। सूचना पर मुस्करा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में घर गांव से लगभग 500 मीटर दूर और दीवारे...

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बंद पड़े स्कूल के पुनः संचालन की मांग

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          मौदहा (हमीरपुर) — मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की हमीरपुर इकाई ने छिमौली रोड स्थित माननीय कांशीराम जूनियर हाईस्कूल को पुनः संचालित कराने की मांग को लेकर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी मौदहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली की अगुवाई में सौंपा गया। संगठन ने बताया कि यह विद्यालय उनकी पाँच वर्षों की लगातार पहल के बाद संचालित हुआ था, लेकिन विभागीय उपेक्षा और विभिन्न समस्याओं के कारण स्कूल दोबारा बंद कर दिया गया। वर्तमान में आठ कक्षाओं का शिक्षण कार्य सिर्फ एक कमरे में समेट दिया गया है, जिससे पठन-पाठन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा स्तर और व्यक्तित्व विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। संगठन द्...

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अमरूद बेचने जा रहीं महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          मौदहा (हमीरपुर)। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब किसान दंपती अमरूद बेचने के लिए मौदहा मंडी जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वैन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव के पास का है। मदारपुर गांव निवासी शहाना बानो अपने पति कदीर के साथ रोज की तरह सुबह करीब 8:30 बजे मौदहा मंडी के लिए निकली थीं। जैसे ही दंपती नारायच गांव के मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहाना बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कद...

गहरौली बी-पैक्स समिति में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच अधिकारी बदलने की मांग तेज

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          मुस्करा (हमीरपुर) — गहरौली स्थित बी-पैक्स (साधन सहकारी समिति) में वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। समिति की अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा ने पूर्व सचिव रईस मुहम्मद पर अनियमितताओं और नए सचिव को पूर्ण चार्ज न सौंपने का आरोप लगाते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां, हमीरपुर को विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है। अध्यक्ष ने बताया कि जांच के लिए मुस्करा के सहायक विकास अधिकारी बृजमोहन पटेल को नामित किया गया है, लेकिन उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जांच अधिकारी पूर्व सचिव रईस मुहम्मद की कार्यप्रणाली से पहले से परिचित हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। राजकुमारी विश्वकर्मा ने मांग की है कि वर्तमान जांच अधिकारी को हटाकर हाल ...

कुरारा में उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण, एक दुकान में अनियमितताएँ उजागर

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          कुरारा (हमीरपुर)। खाद की ओवररेटिंग को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर सोमवार को एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद की अगुवाई में जिला कृषि अधिकारी सहित विभागीय टीम ने कुरारा कस्बे के विभिन्न उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौरीशंकर उर्वरक केंद्र में गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। दुकान के स्टॉक का मिलान सही न मिलने के साथ ही रिकॉर्ड में कई विसंगतियाँ पाई गईं। टीम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एडीएम न्यायिक ने जिला कृषि अधिकारी को दुकान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके विपरीत हम्मीरदेव फार्मर उर्वरक केंद्र की जांच में सभी अभिलेख और स्टॉक सही पाए गए। टीम ने मौके पर मौ...

सुमेरपुर में नेग वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, पुलिस ने कराया समझौता

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          सुमेरपुर (हमीरपुर) सुमेरपुर कस्बे में मांगलिक कार्यक्रमों में नेग वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच सोमवार रात विवाद हो गया। मामला तब तूल पकड़ गया जब किन्नर गुरु अफसाना के चेलों ने देवगांव मार्ग निवासी किन्नर अंजलि को एक शादी समारोह में चोरी-छिपे नेग लेते हुए पकड़ लिया। अंजलि के साथ बांदा शहर के कुछ अन्य किन्नर भी मौजूद थे। हंगामा बढ़ने पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मंगलवार सुबह गुरु अफसाना अपने चेलों के साथ थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। अफसाना का कहना है कि वह पिछले 50 वर्षों से कस्बे में किन्नर गद्दी की मुखिया हैं और मांगलिक कार्यक्रमों में नेग वसूली का अधिकार उन्हीं का है। पुलिस ने अंजलि व उ...

विद्युत कनेक्शन में अनियमितता का आरोप — उपभोक्ता ने जेई और सर्वेयर पर लगाया मनमानी का आरोप

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          मौदहा (हमीरपुर) सिचौली पुरवा के एक उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए यूपीपीसीएल लखनऊ के चेयरमैन को शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी पत्नी रेखा देवी के नाम घरेलू (1 किलोवाट) बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। नियमानुसार केवल निर्धारित शुल्क लिया जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए ₹1,10,700 की ऑनलाइन रसीद जारी कर दी। उपभोक्ता ने इसे पूरी तरह असंगत व नियमविरुद्ध बताते हुए कहा कि इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि जेई मौदहा और सर्वेयर ने सर्वे के दौरान नियमों की अनदेखी की और गलत तरीके से भारी राशि निर्धारित कर दी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना क...

अंशुल शुक्ला ने रक्तदान कर बचाई कल्लू घोड़ा की जान

Image
                                          अजय  कुमार  गुप्ता                                          हमीरपुर। जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस चौकी निवासी कल्लू घोड़ा को अत्यावश्यक रक्त की जरूरत होने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सक्रिय सदस्य अंशुल शुक्ला ने तत्काल O+ पॉजिटिव के 1 यूनिट रक्त का दान देकर उनकी जान बचाई। समिति ने इस मानवीय कार्य के लिए रक्तदाता अंशुल शुक्ला का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें “रक्तदानी महादानी” बताया। समिति ने कहा कि ऐसे युवा समाज में दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका संदेश है — “जुनून है रक्तदान का”। यदि चाहें, मैं इसे और संक्षिप्त या विस्तृत भी बना सकता हूं।       

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने आजम खान के मामलों की सुनवाई से खुद को अलग किया

Image
                                        गणेश प्रसा द द्विवेदी                                    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया है। जस्टिस जैन की सिंगल बेंच में आजम खान के कुल चार मामले लम्बे समय से सूचीबद्ध थे, जिन पर वे नियमित रूप से सुनवाई कर रहे थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस जैन ने कहा कि वे अब आजम खान से संबंधित किसी भी केस की सुनवाई नहीं कर पाएंगे। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से स्वयं को इन सभी मामलों से अलग कर लिया। हालाँकि, उन्होंने अपने निर्णय के पीछे कोई कारण नहीं बताया। अब इन मामलों को आवंटन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा जाएगा, जिसके बाद इन्हें किसी अन्य बेंच को स्थानांतरित किया जाएगा।