सुमेरपुर में नेग वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, पुलिस ने कराया समझौता

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

सुमेरपुर (हमीरपुर)

सुमेरपुर कस्बे में मांगलिक कार्यक्रमों में नेग वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच सोमवार रात विवाद हो गया। मामला तब तूल पकड़ गया जब किन्नर गुरु अफसाना के चेलों ने देवगांव मार्ग निवासी किन्नर अंजलि को एक शादी समारोह में चोरी-छिपे नेग लेते हुए पकड़ लिया। अंजलि के साथ बांदा शहर के कुछ अन्य किन्नर भी मौजूद थे। हंगामा बढ़ने पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।


मंगलवार सुबह गुरु अफसाना अपने चेलों के साथ थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। अफसाना का कहना है कि वह पिछले 50 वर्षों से कस्बे में किन्नर गद्दी की मुखिया हैं और मांगलिक कार्यक्रमों में नेग वसूली का अधिकार उन्हीं का है।

पुलिस ने अंजलि व उसके साथ आए किन्नरों को बुलाकर पूछताछ की। अंजलि का दावा था कि वह अफसाना की चेला है, इसलिए नेग वसूली कर रही थी, लेकिन अफसाना ने इस दावे से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि अंजलि बांदा के एक किन्नर की चेला है और केवल कुछ समय तक ही उनके पास आती-जाती रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया और अंजलि को सुमेरपुर क्षेत्र में आगे से नेग वसूली न करने की सख्त हिदायत दी। अंजलि के सहमत होने पर थाने में ही मामले का निपटारा कर दिया गया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार