गहरौली बी-पैक्स समिति में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच अधिकारी बदलने की मांग तेज

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

मुस्करा (हमीरपुर) — गहरौली स्थित बी-पैक्स (साधन सहकारी समिति) में वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। समिति की अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा ने पूर्व सचिव रईस मुहम्मद पर अनियमितताओं और नए सचिव को पूर्ण चार्ज न सौंपने का आरोप लगाते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां, हमीरपुर को विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है।

अध्यक्ष ने बताया कि जांच के लिए मुस्करा के सहायक विकास अधिकारी बृजमोहन पटेल को नामित किया गया है, लेकिन उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जांच अधिकारी पूर्व सचिव रईस मुहम्मद की कार्यप्रणाली से पहले से परिचित हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

राजकुमारी विश्वकर्मा ने मांग की है कि वर्तमान जांच अधिकारी को हटाकर हाल ही में नियुक्त अपर जिला सहकारी अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से हो सके।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार