विजय बाल्मीकि चिकित्सा इकाई के अध्यक्ष नामित
जी0 के0 खरे
कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर की कार्यकारिणी बैठक जल संस्थान बेनाझाबर में बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा विभिन्न चिकित्सालयों में इकाइयों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई।
मेडिकल कॉलेज, लाला लाजपत राय अस्पताल एवं संबद्ध चिकित्सालयों सहित कानपुर नगर के अन्य चिकित्सालयों की चिकित्सा इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विजय कुमार बाल्मीकि को इसका अध्यक्ष नामित किया गया।
विजय बाल्मीकि चिकित्सालयों के सभी पेंशनर्स को संगठन से जोड़ने हेतु प्रचार-प्रसार करेंगे तथा आगामी 29 नवंबर को प्रस्तावित कैंडिल मार्च में अधिक से अधिक सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
बैठक में बी.एल. गुलाबिया, रविन्द्र कुमार मधुर, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, चन्द्रहास सिंह चौहान एडवोकेट, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल, राजेश खन्ना, प्रेमनारायण वर्मा, श्रीमती विमला देवी, मंजू भारती, स्नेहलता लाल, रामरानी कटियार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment