अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में मंगलवार शाम एक 20 वर्षीय युवती ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती पुत्री रामभरोसे निवासी ग्राम पारा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय पिता रामभरोसे घर से बाहर गए हुए थे और मां खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान आरती ने कच्चे मकान में साड़ी के सहारे छप्पर की धन्नी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई हैं, जो परिवार सहित अलग रहते हैं। आरती अपने माता-पिता के साथ गांव के बाहर कच्चे मकान में रहती थी।
परिजनों ने बताया कि उसकी शादी सहुरापुर गांव में तय हो चुकी थी और जल्द ही विवाह होना था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments
Post a Comment